
मुंबई इंडियंस की दिल्ली की रिकार्ड जीत
मुंबई इंडियंस की दिल्ली की रिकार्ड जीत
आईपीएल 2017 के 45वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली डेयरडेविल्स को रिकार्ड 146 रन से पराजित किया। यह आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी जीत रही। दिल्ली में इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस आईपीएल 10 के प्लेआफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। मुंबई इंडियंस ने लेंडल साइमंस और किरोन पोलार्ड की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 20 ओवर में तीन विकेट पर 212 रन बनाए। साइमंस ने 43 गेंद में पांच चौकों व चार छक्कों की मदद से 66 रन बनाए। पोलार्ड ने 43 गेंद में पांच चौकों व चार छक्कों की मदद से नाबाद 66 रन बनाए। इस तरह से इन दोनों ने दिल्ली की सारी योजनाओं को पलीता लगा दिया। हार्दिक पांडया ने 29 रन का योगदान किया। जवाब में दिल्ली के बल्लेबाजों ने बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया। करूण नायर ने सबसे अधिक 21 रन बनाए। पेट कयुमिंस व कोरी एंडरसन ने 10, 10 रन का योगदान किया। पूरी टीम 13.4 ओवर में 66 रन पर सिमट गई। मुंबई इंडियन 146 रन की रिकार्ड अंतर से जीती। हरभजन सिंह व कर्ण शर्मा ने तीन तीन विकेट लिए। लेंडिल साइंमस मैन आफ द मैच रहे। यह भी देखें: दस साल की आईपीएल आईपीएल मैन आफ द सिरीज आईपीएल की संतरी टोपी आईपीएल की बैंगनी टोपी सिक्स के सरताज