Digital दुनिया में भारतीय भाषाओं की माँग तेज़ी से बढ़ी है। Apps, websites, वीडियो और AI systems को हिंदी, बांग्ला, तमिल, तेलुगु, मराठी और दूसरी भाषाओं में उपलब्ध कराने के लिए companies को ऐसे लोगों की ज़रूरत है जो इन भाषाओं को अच्छी तरह जानते हों। इनमें से कई नौकरियाँ घर से की जा सकती हैं।
भाषा से जुड़ी नौकरियों के प्रकार
- अनुवादक (Translator) और Interpreter
- Localisation specialist: apps और websites को भारतीय भाषा और संस्कृति के अनुसार ढालना
- AI training / Linguist: AI systems के लिए भाषा के उदाहरण बनाना और जाँचना
- Data annotation और search quality rating
- Content writer, editor और subtitler
- Content moderator
ज़रूरी skills
अपनी भाषा में शुद्ध लिखना और पढ़ना, अंग्रेज़ी की अच्छी समझ, computer पर typing (हिंदी में Unicode typing सहित), और बारीकी से काम करने की आदत। किसी क्षेत्र (जैसे कानून, स्वास्थ्य, finance या tech) की जानकारी हो, तो और अच्छे अवसर मिलते हैं।
सुझाव: अपनी भाषा के 2–3 नमूने (अनुवाद या लेख) तैयार रखें। कई companies आवेदन के साथ छोटा test भी लेती हैं।
नौकरियाँ कहाँ मिलती हैं
बड़ी tech companies, अनुवाद और localisation companies, और AI companies अपनी career sites पर ऐसी भूमिकाएँ डालती हैं। Sangopang दुनिया भर की बड़ी companies की उन नौकरियों को भी दिखाता है जिनमें हिंदी या किसी भारतीय भाषा की माँग होती है, चाहे company किसी भी देश की हो।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- क्या भाषा वाली नौकरियों के लिए डिग्री ज़रूरी है?
- हर जगह नहीं। कई भूमिकाओं में भाषा की पकड़ और test में प्रदर्शन ज़्यादा मायने रखता है। अनुवाद में किसी certificate या डिग्री से भरोसा बढ़ता है।
