सिक्स के सरताज

सिक्स के सरताज

दुनिया-जहान

सिक्स के सरताज

7 अप्रैल 2015 को 05:24 am बजे0

आईपीएल के हर सत्र या संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने बल्लेबाज को अवार्ड (Maximum sixes award) दिया जाता है. इस अवार्ड में क्रिस गेल की तूती बोलती रही है जिन्होंने लगातार तीन आईपीएल में 2011, 12 व 13 में यह अवार्ड हासिल किया. साल 2012 की आईपीएल में तो उन्होंने 59 छक्के लगाए जो कि रिकार्ड है. दस साल की आईपीएल में यह अवार्ड जीतने वाले भारतीय बल्लेबाज रोबिन उथप्पा व विराट कोहली है। उथप्पा ने 2010 के सत्र में सर्वाधिक 27 छक्के जड़े। कोहली ने 2016 की आईपीएल में 38 छक्के जड़े। आईपीएल 2017 में ग्लेन मैक्सवेल (किंग्स इलेवन पंजाब) व डेविड वार्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) ने कुल मिलाकर 26-26 छक्के जड़े। हालांकि मैक्सवेल ने यह उप​लब्धि 14 मैच की 13 पारियों में 179 गेंदों का सामना करते हुए हासिल की। वहीं वार्नर ने 14 मैच की 14 पारियों में 452 गेंदों का सामना करने के बाद 26 छक्के लगाए। यानी अवार्ड ग्लेन मैक्सवेल को गया । आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाकर अवार्ड जीतने वाले धांसू बल्लेबाजों की सूची: 2008: सनथ जयसूर्या [31] 2009: एडम गिलक्रिस्ट [29] 2010: रोबिन उथ्थपा [27] 2011: क्रिस गेल [44] 2012: क्रिस गेल [59] 2013: क्रिस गेल [51] 2014: ग्लेन मैक्सवेल [36] 2015: क्रिस गेल [38] 2016: विराट कोहली [38] 2017: ग्लेन मैक्सवैल [26] 2018 : रिषभ पंत [37] 2019 : आंद्रे रसेल [52] यह भी देखें: > आईपीएल की बैंगनी टोपी > आईपीएल की संतरी टोपी > आईपीएल इतिहास के आइने में > आईपीएल 8 का टाइमटेबल > आईपीएल: मैन आफ द सीरिज अवार्ड > आईपीएल 2015 के रंग

Popular

संबंधित समाचार जल्द आ रहे हैं...