भारत का जूता उद्योग

दुनिया-जहान

भारत का जूता उद्योग

18 जुलाई 2017 को 11:15 pm बजे0

भारत चीन के बाद विश्‍व में दूसरा बड़ा जूता निर्माता देश है। वैश्विक स्‍तर पर 23.00 अरब जोड़े जूते बनते हैं जिसमें भारत की हिस्‍सेदारी 9.57 प्रतिशत है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार भारत में विभिन्‍न तरह के 220 करोड़ जोड़े जूते बनते हैं। इसमें से 95 प्रतिशत जूतों की बिक्री घरेलू बाजार में होती है। भारत में जूते बनाने के प्रमुख केंद्रों में तमिलनाडु में चेन्‍नई, रानीपेट तथा अंबुर, नई दिल्‍ली में उद्योग नगर, मंगोलपुरी तथा नरेला, उत्‍तरप्रदेश में कानपुर, आगरा, नोएडा व सहारनपुर, पंजाब में जलंधर व लुधियाना, हरियाणा में सोनीपत, फरीदाबाद, गुरूग्राम तथा बहादुरगढ़, महाराष्‍ट्र में पुणे और मुम्‍बई, पश्चिम बंगाल में कोलकाता, राजस्‍थान में जयपुर तथा केरल में कालीकट तथा एर्नाकुलम है। देश में जूता बनाने के काम में लगभग 11 लाख श्रमिक कार्यरत हैं।

Popular

संबंधित समाचार जल्द आ रहे हैं...