
गोवा विधानसभा चुनाव 2017
गोवा विधानसभा चुनाव 2017
गोवा विधानसभा चुनाव परिणाम में कांग्रेस 17 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 13 व महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी को तीन व निर्दलीय उम्मीदवारों को तीन सीटें मिलीं। Bharatiya Janata Party 13 Indian National Congress 17 Nationalist Congress Party 01 Maharashtrawadi Gomantak 03 Goa Forward Party 03 Independent 03 Total 40 राजनीतिक उठा पटक व आरोप प्रत्यारोप के बीच 13 मार्च 2017 को भाजपा ने राज्य में अपनी सरकार बना ली। राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने मनोहर पर्रिकर को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। वे चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने। इसके बाद पर्रिकर ने 16 मार्च 2017 को विधानसभा में बहुमत साबित किया। पर्रिकर के पक्ष में 22 मत पड़े जबकि विपक्ष में 16 ने मतदान किया। कुल 40 सदस्यों में से कांग्रेस के विश्वजीत राणे ने मत प्रक्रिया बहिष्कार किया। देखें: विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम